विमान पर सीढियाँ चढ़ते हुए संत पापा विमान पर सीढियाँ चढ़ते हुए संत पापा 

संत पापा अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा के लिए रवाना हुए

संत पापा फ्राँसिस अपनी 31वीं प्रेरितिक यात्रा मोजांबिक, मडागास्कर और मोरिशस के लिए बुधवार सुबह 8:00 बजे के बाद रोम से रवाना हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 4 सितम्बर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस बुधवार 4 सितम्बर की सुबह लगभग 8:05 बजे रोम के फ्मुमिचिनो हवाईअड्डा से रवाना हुए और स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:30 बजे मोजांबिक के मापुटो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

इस उड़ान के लिए अलइतालिया ए -320 को "जोवान्नी बपतिस्ता टाईपोलो" नाम दिया गया है। संत पापा को विदाई देने के लिए फ्युमिचिनो हवाई अड्डे पर विभिन्न धार्मिक नेता और नागरिक मौजूद थे।

मुस्कुराते हुए, हमेशा की तरह, पोप ने अपने दाहिने हाथ से रेलिंग को पकड़ लिया, और विमान तक जाने वाली सीढ़ियों पर चढ़ गये। फिर उन्होंने उनके स्वागत में खड़े कप्तान और दो परिचारिकाओं का अभिवादन किया। फिर वे मुड़कर वहाँ उपस्थित सभी लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए विमान में प्रवेश किये।

प्रवासियों से मुलाकात

संत पापा फ्राँसिस ने कासा सांता मार्था निवास छोड़ने से पहले सुबह 7:00 के आसपास लगभग 12 लोगों के एक दल के साथ मुलाकात की। दल में मोजाम्बिक, मडागास्कर और मोरिशस के लोग शामिल थे।

इन प्रवासियों को येसु समाजियों द्वारा संचालित अस्ताली सेंटर और संत इजीदियो समुदाय के माध्यम से मदद मिली है। परमधर्मपीठीय कोष के दानदाता कार्डिनल कोनराड क्रजेवस्की ने दल की अगुवाई की।

इतालवी राष्ट्रपति को संदेश

इटली के ऊपर से गुजरते हुए विमान से संत पापा फ्राँसिस ने इटली के राष्ट्रपति सरजो मत्तरेल्ला को तार संदेश प्रेषित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा,“जैसा कि मैंने मोजाम्बिक, मेडागास्कर और मोरिशस की अपनी प्रेरितिक को शुरू किया, इन प्यारे देशों के भाइयों-बहनों और निवासियों से मुलाकात करने की और उनके विश्वास को आगे बढ़ाने की जीवंत इच्छा  के साथ आगे बढ़ रहा हूँ, राष्ट्रपति, आपको और पूरे इटली वासियों के लिए प्रार्थना करता हूँ तथा देश में सुख समृद्धि की कामना करता हूँ।

संत पापा फ्राँसिस इटली, ग्रीस, मिस्र, सूडान, दक्षिण सूडान, युगांडा, तंजानिया, मलावी और ज़ाम्बिया के ऊपर से होते हुए 7,836 किलोमीटर की यात्रा 10 घंटे 30 मिनट में पूरी कर शाम साढ़े छः बजे मोजाम्बिक के मापूतो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचेंगे। जहाँ उनका राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी आधिकारिक रूप से उनका स्वागत करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 September 2019, 16:08