खोज

मडागास्कर में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा का प्रतीक चिन्ह मडागास्कर में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा का प्रतीक चिन्ह 

आप अपनी प्रार्थना से मेरा साथ दें, संत पापा

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने विश्वसियों का अभिवादन किया तथा प्रार्थना की मांग की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (रेई)˸ उन्होंने अफ्रीका के मोजाम्बिक, मडागास्कर और मोरिशस देशों में अपनी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं आग्रह करता हूँ कि आप अपनी प्रार्थना से मेरा साथ दें ताकि यह प्रेरितिक यात्रा वांछित फल उत्पन्न कर सके।"

संत पापा फ्राँसिस 4 से 10 सितम्बर 2019 तक मोजाम्बिक, मडागास्कर और मोरिशस की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।

सृष्टि की रक्षा हेतु विश्व प्रार्थना दिवस

संत पापा ने सृष्टि के लिए विश्व प्रार्थना दिवस की याद दिलाते हुए कहा, "आज 1 सितम्बर सृष्टि की रक्षा हेतु विश्व प्रार्थना दिवस है। यह एक ख्रीस्तीय एकता प्रार्थना है जो हमारे आमघर की रक्षा हेतु जागृति एवं प्रतिबद्धता लाती है।" यह हमें एक व्यक्तिगत जीवनशैली से बाहर निकलकर पारिवारिक जीवनशैली को अपनाने हेतु प्रेरित करती है। आज से लेकर 4 अक्टूबर, संत फ्राँसिस असीसी के पर्व तक, यह एक उपयुक्त समय है कि हम प्रभु की सारी सृष्टि के लिए ईश्वर की स्तुति करें तथा पृथ्वी की पुकार के सामने अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकार करें।

यूक्रेन के ग्रीक-काथलिक कलीसिया का सिनॉड

उसके बाद संत पापा ने इटली तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया, खासकर उन्होंने यूक्रेन के तीर्थयात्रियों का सम्बोधित किया जो यूक्रेन के ग्रीक-काथलिक कलीसिया के सिनॉड के लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों से रोम आये हैं।

युवाओं एवं विश्वासियों का अभिवादन

संत पापा ने संत जोसेफ बेनेडिक्ट कोट्टोलेंगो संस्था में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे धर्मबहनों एवं युवाओं का अभिवादन किया। उन्होंने उनके साक्ष्य के लिए धन्यवाद दिया एवं उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।  

तत्पश्चात् उन्होंने कुनारदो के साईकिल सवारी एवं चेर्रो दी बोत्तानूको के विश्वासियों, लेच्चे के काथलिक अक्शन दल, देचिमा के संत मत्तेओ, गालो फेरारेसे एवं काप्रियाते संत जेरवासियो के युवाओं का अभिवादन किया।

नये कार्डिनलों की रचना की जानकारी

संत पापा ने नये कार्डिनलों की रचना की जानकारी देते हुए कहा, "5 अक्टूबर को, सामान्य लोकसभा परिषद की बैठक में मैं 10 नये कार्डिनलों की नियुक्ति करूँगा। उनकी रचना कलीसिया की मिशनरी बुलाहट के लिए की जायेगी जो ईश्वर के करूणावान प्रेम की घोषणा पृथ्वी के सभी लोगों के बीच करेंगे। संत पापा ने कहा, "आइये हम नये कार्डिनलों के लिए प्रार्थना करें ताकि वे ख्रीस्त के साथ संयुक्त होकर ईश्वर की सभी प्रजा की भलाई के लिए मुझे रोम के धर्माध्यक्ष के मिशन में मदद दे सकें।"

अंत में संत पापा ने सभी से प्रार्थना का आग्रह करते हुए शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 September 2019, 14:07