लोगों के साथ मुलाकात करते संत पापा फ्राँसिस लोगों के साथ मुलाकात करते संत पापा फ्राँसिस 

गरीबों और निस्सहाय लोगों की मदद करें, संत पापा

संयुक्त राष्ट्र 22 अगस्त को धर्म या आस्था के नाम पर अत्याचार के शिकार लोगों की विश्व स्तर पर याद करती है। संत पापा फ्राँसिस ने 22 अगस्त के ट्वीट में गरीब और निस्सहाय लोगों की मदद करने का आह्वान किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 22 अगस्त 2019 (रेई)˸ वर्तमान युग में धर्म के नाम पर विश्व के लगभग सभी क्षेत्रों में अत्याचार हो रहे हैं। अल्पसंख्यक लोगों को सभी जगह भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों में लोगों को अपना घर, सम्पति और सब कुछ छोड़कर पलायन भी करना पड़ रहा है जिसके कारण लाखों लोग गरीबी और निस्सहाय हालत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र 22 अगस्त को धर्म या आस्था के नाम पर अत्याचार के शिकार लोगों की विश्व स्तर पर याद करती है। संत पापा फ्राँसिस ने 22 अगस्त के ट्वीट में गरीब और निस्सहाय लोगों की मदद करने का आह्वान किया।  

उन्होंने संदेश में लिखा, "प्रभु हमारे हृदयों को गरीबों और निराश्रयों की सहायता के लिए खोल दे, जो एक व्यक्ति के रूप में पहचान पाने हेतु हमारे द्वार खटखटाते हैं।"  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 August 2019, 16:07