खोज

मेक्सको के जालापा के कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा मेक्सको के जालापा के कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा 

कार्डिनल रिवेरा के निधन पर संत पापा का शोक संदेश

मेक्सको के जालापा के कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा के निधन पर संत पापा फ्राँसिस ने गहन शोक व्यक्ति किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 13 अगस्त 2019 (रेई)˸ कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा का निधन 11 अगस्त को हुआ। वे 88 साल के थे।

संत पापा ने जालापा के महाधर्माध्यक्ष हिपोलितो रेयेस लारिओस को एक संदेश भेजकर उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है, "जालापा के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा के निधन की खबर सुन मैं आपके प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूँ तथा परिवार के सदस्यों एवं प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूँ।"

संत पापा ने एक चरवाहे के रूप में उनकी सेवाओं की याद की जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा पूर्वक ईश्वर और कलीसिया को अपना जीवन अर्पित किया। उन्होंने उनकी आत्मा की अनन्त शांति हेतु प्रार्थना की और शोकित सभी लोगों को अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

कार्डिनल सेरजो ओबेसो रिवेरा का जन्म जालापा में 31 अक्टूबर 1931 में हुआ था। 31 अक्टूबर 1954 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। उसके बाद उन्होंने सेमिनरी में कई पदों पर (दर्शनशास्त्र के प्रिफेक्ट, ईशशास्त्र के प्रिफेक्ट, आध्यात्मिक सलाहकार और रेक्टर) अपनी सेवाएँ दीं।    

30 अप्रैल 1971 को वे पापानतला के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए और 29 जुलाई को उनका धर्माध्यक्षीय पावन अभिषेक सम्पन्न हुआ। 12 मार्च 1979 को वे जालापा के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त हुए। संत पापा फ्राँसिस ने 28 जून 2018 को उन्हें कार्डिनल घोषित किया था।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 August 2019, 16:42