खोज

अलान कुरदी जहाज अलान कुरदी जहाज 

समुद्र रविवार के दिन संत पापा का ट्वीट संदेश

कलीसिया प्रतिवर्ष सागर रविवार को दुनिया के महासागरों पर काम करने वालों की स्थिति पर दुनिया का ध्यान आकर्षित कराने के लिए मनाती है। संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 14 जुलाई सागर रविवार के अवसर पर समुद्री जहाजों के नाविकों कार्यकर्ताओं, मछुआरों और उनके परिजनों के लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 15 जुलाई 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने समुद्र रविवार के अवसर पर ट्वीट कर सभी समुद्री यात्रियों, नाविकों और मछुआरों के लिए प्रार्थना करने हेतु सभी लोगों से अपील की। साथ ही उनके मानवाधिकारों की रक्षा और संरक्षण के हर प्रयास को प्रोत्साहित किया।

पहला ट्वीट

संदेश में उन्होंने लिखा, “आज हम समुद्र रविवार मना रहे हैं, जो नाविकों और मछुआरों को समर्पित है। मैं उनके लिए और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं उनके मानवाधिकारों की रक्षा और सुरक्षा के हर प्रयास को प्रोत्साहित करता हूँ।”

दूसरा ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने रविवारीय पूजनविधि के लिए निर्धरित सुसमाचार पाठ, भले समारी के दृष्टांत के आधार पर दूसरा ट्वीट किया।

संदेश में उन्होंने लिखा, “आज के सुसमाचार में, येसु ने समारी को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया है। अपने पड़ोसी को अपने समान प्यार करते हुए, वह दिखाता है कि ईश्वर को पूरे दिल से कैसे प्यार करना है। एक ही समय में उसने सच्ची धार्मिकता और पूर्ण मानवता को व्यक्त किया।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 July 2019, 11:32