खोज

स्पानी कार्डिनल जोश मानुएल एस्तेपा लौरेन्स क स्पानी कार्डिनल जोश मानुएल एस्तेपा लौरेन्स क 

कार्डिनल इस्तेपा का निधन, संत पापा का शोक संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने स्पानी कार्डिनल जोश मानुएल एस्तेपा लौरेन्स के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उनका निधन रविवार को हो गया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

स्पानी कार्डिनल जोश मानुएल एस्तेपा लौरेन्स का निधन 21 जुलाई को हुआ। वे 93 साल के थे। उन्होंने दो दशकों तक स्पेन में मिलिट्री ऑर्डिनरी के महाधर्माध्यक्ष के रूप में अपना सेवाएँ दीं।

स्पेन के वर्तमान मिलिट्री ऑर्डिनरी के महाधर्माध्यक्ष जुवन देल रियो मार्टिन को एक तार संदेश भेजकर संत पापा फ्राँसिस ने कार्डिनल एस्तेपा के सभी प्रियजनों को अपनी हार्दिक संवेदना एवं आध्यात्मिक सामीप्य प्रदान किया। उन्होंने कलीसिया में उनके उदार एवं सतत् सेवा के फलों को भी उदारता पूर्वक याद किया।   

मडरिड महाधर्मप्रांत के फादर, सन् 1972 में महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।

उन्होंने स्पेन के मिलिट्री ऑर्डिनरी की सेवा 20 वर्षों तक की (1983 से 2003 तक)  

पोप बेनेडिक्ट 16वें ने उन्हें वर्ष 2010 में 84 वर्ष की आयु में कार्डिनल नियुक्त किया था।

कार्डिनल एस्तेपा ने आयोग के छः धर्माध्यक्षों के साथ सदस्य के रूप में अपनी सेवा दी जिसने 1992 में काथलिक कलीसिया की धर्मशिक्षा को संपादित किया तथा अपने स्पानी अनुवाद के विमोचन की देखरेख में मदद की।

कार्डिनल एस्तेपा के निधन के बाद कार्डिनलों की संख्या घटकर 218 हो गयी है जिनमें से 120 कार्डिनल 80 साल से कम उम्र के हैं जो संत पापा का चुनाव करने वाली सभा में भाग लेते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 July 2019, 16:36