खोज

विंसेन्ट लाम्बर्ट के निधन विंसेन्ट लाम्बर्ट के निधन  

विंसेन्ट लाम्बर्ट के निधन पर संत पापा की प्रार्थना

संत पापा फ्राँसिस ने विंसेन्ट लाम्बर्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 11 जुलाई 2019 (रेई)˸ 42 वर्षीय विंसेन्ट का निधन 2 जुलाई को भोजन एवं जल आपूर्ति रोके जाने के बाद 11 जुलाई की सुबह रेईम्स के सेबास्तोपोल अस्पताल में हुआ। 2008 में मोटर साईकिल दुर्घटना के बाद से ही वे कोमा में थे। 

संत पापा फ्राँसिस ने 11 जुलाई को एक ट्वीट में लिखा, "पिता ईश्वर विन्सेंट लाम्बर्ट को अपनी बाहों में ले ले। आइये, हम ऐसी सभ्यता का निर्माण न करें जो उन लोगों का तिरस्कार हो जिन्हें जीने योग्य नहीं समझा जाता। हर जीवन हमेशा मूल्यवान है।  

लाम्बर्ट की पत्नी और उनके भाई सेवाओं को रोकना चाहते थे किन्तु उनके काथलिक माता-पिता और उनके कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें जीवित रखने हेतु डॉक्टरों को बाध्य करने के लिए कई कानूनी आदेशों का अभियान चलाया।

डॉक्टरों ने अंततः फ्रांस के सर्वोच्च न्यायालय, कोर्ट डे कसाशन द्वारा अंतिम फैसले के अनुसार काम किया।

जीवन रक्षा के लिए परमधर्मपीठीय अकादमी के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष विंचेन्सो पालिया ने लाम्बर्ट के निधन पर एक ट्वीट में कहा कि वे स्वंय और अकादमी के सदस्य लाम्बर्ट के परिवार, चिकित्सक एवं इस मामले में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। "विन्सेंट लाम्बर्ट की मृत्यु और उनका इतिहास हमारी मानवता की हार है।"  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 July 2019, 17:03