खोज

वाटिकन सिटी का प्रेरितिक प्रासाद वाटिकन सिटी का प्रेरितिक प्रासाद 

संत पापा ने की श्रीकाकुलम के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने माननीय फादर विजय कुमार रायाराला पीआईएमए को भारत के श्रीकाकुलम धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे इस समय भारत में परमधर्मपीठीय विदेशी मिशन संस्था के प्रांतीय सुपीरियर हैं।

उषा मनोरमा तिरकी- वाटिकन सिटी

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष विजय कुमार रायाराला का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को खाम्माम धर्मप्रांत में हुआ था। सन् 1990 में उन्होंने परमधर्मपीठीय विदेशी मिशन संस्था में प्रवेश किया। उन्होंने 1990 – 1991 तक निदादावोलु के संत जॉन लघु गुरूकुल में अध्ययन किया। 1991-1993 तक दर्शनशास्त्र की पढ़ाई पुणे में की। 1993 -1998 तक ईशशास्त्र एवं आध्यात्मिकता की पढ़ाई इटली में की। 2000-2003 तक लाईसेंसेट की पढ़ाई इटली के नेपल्स से की तथा 29 अगस्त 1998 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं-

2003-2006- पापुआ नियू गिनी में मिशनरी।

2006-2008- मुम्बई में कुष्ठ रोगियों के लिए पुनर्वास केंद्र के सह-निदेशक।

2008-2014- मुम्बई में कुष्ठ रोगियों के लिए पुनर्वास केंद्र के निदेशक।

2014- से समय भारत में परमधर्मपीठीय विदेशी मिशन संस्था के प्रांतीय सुपीरियर रहे और साथ में वे एलुरू धर्मप्रांत के सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 July 2019, 16:38