खानाबदोश समुदाय द्वारा संत पापा का स्वागत खानाबदोश समुदाय द्वारा संत पापा का स्वागत 

ग्रीक काथलिक कलीसिया ने खानाबदोशों के महत्व को समझा

रोमानिया की प्रेरितिक यात्रा के अंतिम चरण में संत पापा फ्राँसिस ने रोमानिया स्थित ब्लाज जिला के बारबू लौतारू स्थित गिरजाघर के परिसर में खानाबदोश समुदाय से मुलाकात की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

ब्लाज़, रविवार, 2 मई 2019 (रेई)˸ रोमानिया के खानाबदोश ब्लाज़ के सबसे पुराने वासी हैं। 1 अक्टूबर 2017 को ऑरियंटल कलीसियाओं के लिए गठित परमधर्मपीठीय समिति के अधयक्ष कार्डिनल लेओनार्दो सांद्री ने उनके लिए, इस गिरजाघर एवं एक प्रेरितिक केंद्र की नींव को आशीष प्रदान की थी। जिसका उद्घाटन 19 मई 2019 को किया गया। इस गिरजाघर एवं प्रेरितिक केंद्र को संत अंद्रेयस एवं धन्य इयोन सुकू को समर्पित किया गया है।

खानाबदोश समुदाय की प्रेरितिक देखभाल

2011 की जनगणना के अनुसार ब्लाज में खानाबदोश लोगों की संख्या 9 प्रतिशत थी। खानाबदोश समुदाय की प्रेरितिक एवं सामाजिक देखभाल, वर्षों से ग्रीक काथलिक रोमानियाई कलीसिया द्वारा की जा रही है। जहाँ कलीसिया को सुसमाचार प्रचार करने हेतु युवाओं का भी सहयोग मिल रहा है। आज भी यहाँ की कलीसिया संवेदनशील है तथा खेल एवं विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा, खानाबदोश समुदाय की समस्याओं एवं उनकी सामाजिक आवश्यकताओं पर ध्यान देती है। शिक्षा द्वारा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

खानाबदोश समुदाय द्वारा संत पापा का स्वागत

गिरजाघर में गरीब 60 लोग थे जिन्हें संत पापा ने आशीष प्रदान की एवं माता मरियम को फूल आर्पित किया। गिरजाघर के बाहर करीब 250 खानाबदोश समुदाय के लोगों ने संत पापा का स्वागत किया। खानाबदोश समुदाय के एक पुरोहित, फादर जोन ने साक्ष्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, "हम खानाबदोश लोग हैं। हम खुशी से जीते हैं क्योंकि रोमानिया की ग्रीक काथलिक कलीसिया ने हमारे महत्व को समझा है और हमारे बीच सुसमाचार का प्रचार किया है। हम रोम के द्वारा प्रेरितिक देखभाल के लिए शुक्रगुजार हैं। हम यहाँ, यही दिखाने के लिए उपस्थिति हैं कि ख्रीस्त की कलीसिया में सभी के लिए स्थान है। आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रोत्साहन एवं आशा प्रदान कर रही है। साक्ष्य के बाद संत पापा फ्राँसिस ने रोम समुदाय को सम्बोधित किया।

खानाबदोश समुदाय को सम्बोधित करने के उपरांत संत पापा नगरपालिका स्टेडियम गये जहाँ से वे हेलीकोप्टर द्वारा 46 किलो मीटर की दूरी तय कर सिबू पहुँचे।

प्रेरितिक यात्रा के सभी कार्यक्रमों को समाप्त कर सिबू के हवाई अड्डे पर संत पापा का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। जहाँ रोमानिया से विदा होकर संत पापा रोम वापसी के लिए उड़ान भरे। वे रोम समयानुसार संध्या 6.45 में चम्पिनो हवाई अड्डे से रोम वापस होंगे। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

Photogallery

ब्लाज खानाबदोश समुदाय के साथ संत पापा
02 June 2019, 16:38