प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

विश्वास एक रिश्ता है

संबंधों को मजबूत बनाये रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना अति आवश्यक है। पति-पत्नी के बीच संबंध विश्वास के कारण ही बना रहता है जिसे निष्ठा या वफादारी के द्वारा कायम रखा जा सकता है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

हम ईश्वर पर विश्वास करते हैं क्योंकि वे हमारे प्रति सदा निष्ठावान रहते हैं। वे हमारे प्रति अपनी सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा करते हैं। हमें भी ईश्वर के प्रति अपने विश्वास को बनाये रखना चाहिए।   

संत पापा ने 18 जून के ट्वीट संदेश में विश्वास का मर्म समझाया। उन्होंने संदेश में लिखा, "विश्वास एक रिश्ता है, एक मुलाकात है और हम ईश्वर के प्रेम से प्रेरित होकर, दूसरों के गुणों को साझा करते हैं, उसका स्वागत करते और उन्हें समझते हैं तथा उनका उत्तर देते हैं।"  

विश्वास की कमी के कारण कई रिश्ते टूट जाते और परिवार बिखर जाते हैं। इससे न केवल पति-पत्नी के जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं किन्तु बच्चों के जीवन पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 June 2019, 16:14