खोज

विश्वासियों के साथ संत पापा विश्वासियों के साथ संत पापा 

संत पापा ने मध्यपूर्व में शांति हेतु वार्ता को बढ़ावा दिया

संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 16 जून को इटली के कमेरिनो शहर का दौरा किया। वहाँ उन्होंने भूकम्प पीड़ितों से मुलाकात की एवं उनके लिए ख्रीस्तयाग अर्पित किया। उन्होंने ख्रीस्तयाग के उपरांत देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा विभिन्न लोगों का अभिवादन किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

इटली, सोमवार, 17 जून 2019 (रेई)˸ उन्होंने जनकारी दी कि इटली के सर्देनिया में शनिवार को एडविग कार्बोनी को धन्य घोषित किया गया जो एक साधारण महिला थीं जिन्होंने अपने दैनिक जीवन में क्रूस को अपनाया तथा विश्वास एवं उदारता का साक्ष्य दिया। संत पापा ने ख्रीस्त के इस विश्वासी शिष्य के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया। एडविग कार्बोनी ने अपना सम्पूर्ण जीवन ईश्वर और पड़ोसियों की सेवा में समर्पित किया।

शरणार्थी

संत पापा ने शरणार्थियों की भी याद की जो युद्ध, अत्यचार और मौलिक अधिकारों के हनन के कारण भाग रहे हैं। उन्होंने उनके प्रति एकात्मता रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हमारी कलीसिया एवं नागरिक अधिकारी उनके करीब रहें तथा उनकी आवश्यकताओं एवं पीड़ाओं पर ध्यान दें।  

मध्यपूर्व में शांति

मध्यपूर्वी देशों में चल रहे तनाव पर चिंता व्यक्ति करते हुए संत पापा ने कहा, "मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि मध्यपूर्व में संघर्ष की जटिल समस्या के समाधान हेतु कूटनीतिक हथियार का सहारा लिया जाए। उन्होंने विश्व समुदाय से पुनः अपील दोहराते हुए कहा कि वे वार्ता एवं शांति के प्रयास को बढ़ावा दें।"

अंत में, संत पापा ने देवदूत प्रार्थना में भाग लेने वाले सभी विश्वासियों का अभिवादन किया।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 June 2019, 16:09