रोमानिया येसु समाजियों संग संत पापा रोमानिया येसु समाजियों संग संत पापा 

रोमानिया के येसु समाजियों के साथ संत पापा की मुलाकात

संत पापा फ्राँसिस ने अपने येसु समाजी भाईयों के साथ मुलाकात कर रोमानिया प्रेरितिक यात्रा के प्रथम दिन को विराम दिया।

बुखारेस्ट, शनिवार 1 जून 2019 (रेई) :  संत पापा फ्राँसिस रोमानिया की तीन दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के प्रथम दिन रोमानिया में कार्यरत अपने येसु समाजी भाइयों के साथ औपचारिक मुलाकात की।

बुखारेस्ट प्रेरितिक राजदूत भवन में संत पापा फ्राँसिस के साथ येसु समाजी कूरिया समुदाय, रोम के सुपीरियर फादर बर्रेरो दियाज, यूरो भूमध्यसागरीय प्रांत के प्रोविंशियस फादर जॉनफ्रांको माताराजो सहित करीब 22 येसु धर्मसंघियों ने मुलाकात की, जिनमें 14 येसु संघी रोमानिया वासी थे। उनकी औपचारिक मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।

येसु समाजी संत पापा फ्राँसिस अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान अपने येसु समाजी भाइयों से मुलाकात करने हेतु थोड़ा समय निकाल ही लेते हैं।

6 जनवरी 2018 से, फादर जनरल आर्टुरो सोसा के निर्णय पर और क्लूज में आयोजित एक समारोह के उपरांत, रोमानिया आधिकारिक तौर पर यूरो-मेडीतेरानियन प्रांत (ईयूएम) का एक मिशन बन गया। रोमानिया में 87% ऑर्थोडोक्स और 6% काथलिक है। "अंतर-कलीसियाई संवाद एक बड़ी चुनौती है और येसु समाजी इस क्षेत्र में अपना कीमती योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में येसु समाजी आध्यात्मिक प्रशिक्षण, शरणार्थियों और युवा लोगों की देखभाल और एक प्रामाणिक संस्कृति के संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हैं।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 June 2019, 16:52