खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

विश्व पर्यावरण दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर संत पापा ईश्वर और पूरे विश्व के प्रति आभार प्रकट करने और मानव जीवन की रक्षा हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 5 जून 2019 (रेई) :  आज बुधवार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है। यह दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है, “वायु प्रदूषण का मुकाबला करें।” 

इस दिन संत पापा ने दो ट्वीट किया।

पहला ट्वीट

विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर पहले ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा, “आज, हम ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए याद करें कि हमारे शरीर में पृथ्वी के तत्व शामिल हैं: इसकी हवा हममें सांस देती है और इसका जल हमें पुनर्जीवित करता और आरोग्य बनाता है।”

दूसरा ट्वीट

दूसरे ट्वीट पर उन्होंने मानव जीवन की महत्ता और मूल्य पर प्रकाश डालते हुए लिखा,  “इच्छामृत्यु और सहायक आत्महत्या सभी के लिए एक हार है। हमें पीड़ित लोगों का परित्याग कभी भी नहीं करना चाहए। उनमें जीवन के प्रति आशावादी बनाने हेतु हमेशा प्रयास और प्रेम से उनकी देखभाल करना नहीं छोड़ना चाहिए।  

विदित हो कि इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की गई थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य स्थल पूर्वी चीन

“विश्व पर्यावरण दिवस” संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यालय की प्रधानता वाली वैश्विक गतिविधि है, विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य स्थल पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो में होगी। युक्त राष्ट्र पार्यावरण कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि चीन में हरित ऊर्जा वाले विभागों का लगातार विकास हो रहा है, जो जलवायु परिवर्तन के मुकाबले का नेता बन गया है। विश्व में आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन और 99 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बस चीन में है। साल 2019 विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से चीन सरकार पर्यावरण क्षेत्र में अपना नवाचार और प्रगति दिखा सकेगी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 June 2019, 16:48