कार्डिनल अंजेलो बेच्चू कार्डिनल अंजेलो बेच्चू  

संत पापा ने दी धन्य घोषणा हेतु प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन

सन्त पापा परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये आठ प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 12 जून 2019 ( रेई) :   सन्त पापा फ्राँसिस ने मंगलवार, 11 जून को कार्डिनल अंजेलो बेच्चू के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये आठ प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उनके नाम इस प्रकार हैं, प्रभु सेवक शहीद मरिया कोलोन गुलोन तुर्रिगा और दो साथी जो स्पेन को पोला दी सोमेदो में 28 अक्टूबर 1936 विश्वास के कारण अत्याचार के शिकार हुए।  

प्रभु सेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित अगुस्टीन तोलतोन जिनका जन्म संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ब्रुस क्रीक में 1 अप्रैल 1854 को हुआ था और मृत्यु चिकागो में 9 जुलाई 1897 को हुई।  

प्रभु सेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित एंज़ो बोसखेती, जिनका जन्म 19 नवंबर 1929 को कोस्टा डी 'नोबिली (इटली) में हुआ और 15 फरवरी 1993 को वाल्कमोनिका (इटली) में निधन हुआ।

विदेशी मिशनों के लिए परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के धर्मबंधु प्रभु सेवक फेलिस टेंटार्डिनी का जन्म 28 जून, 1898 को इंट्रोबियो (इटली) में हुआ था और 23 मार्च, 1991 को ताउंगी (म्यांमार) में निधन हुआ।

प्रभुसेवक जोवान्नी नदियानी, धन्य संस्कार के प्रेस्बिटर्स धर्मसंघ के सदस्य का 20 फरवरी 1885 को सांता मारिया नुओवा (इटली) में जन्म और 6 जनवरी 1940 को बेरगमो (इटली) में निधन हुआ।

पवित्र रोज़री की डोमिनिकन धर्मबहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका मारिया ब्यात्रीस रोसारियो अर्रोयो का जन्म 17 फरवरी 1884 को मोलो (फिलीपींस) में हुआ और 14 जून 1957 को उनकी मृत्यु हो गई।

सबसे शुद्ध माँ की पुत्रियों के धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका  मारिया पाओला मुज़ेदु का जन्म 26 फरवरी 1913 को एगियस (इटली) में हुआ और 12 अगस्त 1971 को उनका निधन हो गया।

करुणामय धर्मबहनों के धर्मसमाज की धर्मबहन प्रभु सेविका मरिया संतीना कोल्लानी का जन्म 2 मार्च 1914 को इसोरेल्ला (इटली) में हुआ और 22 दिसंबर 1956 को बोरगो दी आले (इटली) में मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

12 June 2019, 16:33