प्रार्थना करते हुए चीनी प्रार्थना करते हुए चीनी 

शेशन की माता मरियम के पर्व पर चीन के लिए प्रार्थना, संत पापा

संत पापा ने चीन के काथलिकों को शेशन की माता मरियम के पर्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ अपनी विशेष निकटता और स्नेह व्यक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 22 मई 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन के दौरान अपनी धर्मशिक्षा माला समाप्त करने के उपरांत चीन स्थित शेशन की माता मरिया के पर्व दिवस की याद दिलाते हुए चीनवासियों के लिए प्रार्थना की।

संत पापा ने कहा, “अगले शुक्रवार, 24 मई को, हम शंघाई के पास, “शेशन की माता मरियम" के तीर्थालय पर, विशेष रूप से चीन में लोकप्रिय "ख्रीस्तियों की सहायिका" धन्य कुंवारी मरियम का पर्व मनाएंगे।

इस खुशी के मौके पर में चीन के सभी काथलिकों के साथ अपनी विशेष निकटता और स्नेह व्यक्त करता हूँ, जो दैनिक कठिनाइयों और चुनौतियों के बीच आशा, प्रेम और विश्वास को जारी रखते हैं।

संत पापा ने आगे कहा, “प्रिय चीन के विश्वासियो, हमारी स्वर्गीय माँ आप सभी को परोपकार और बंधुत्व के गवाह बनने में मदद करेंगी, जिससे आप हमेशा विश्व्यापी कलीसिया के साथ संयुक्त रहेंगे। मैं आपके लिए प्रार्थना करता हूँ और मैं आपको आशीर्वाद देता हूँ।”

इतना कहने के बाद संत पापा फ्राँसिस ने वहाँ उपस्थित सभी विश्वासियों को चीनवासियों के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित कर एक साथ प्रणाम मरियम प्रार्थना की अगुवाई की।

शंघाई में “ख्रीस्तियों की सहायिका,” शेशन की माता मरियम" का तीर्थालय है। चीन के विश्वासी भक्ति भाव से उनका दर्शन करने आते हैं और वे काफी लोकप्रिय हैं। वर्ष 2007  के मई महीने में संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने चीन के काथलिकों को पत्र लिखा और कहा कि 24 मई को “ख्रीस्तियों की सहायिका” शेशन की माता मरियम" के पर्व दिवस पर चीन की कलीसिया के लिए विश्व प्रार्थना दिवस के रूप में मनायी जाए।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 May 2019, 16:28