खोज

मरिया ग्वादालुपे ओरतिज मरिया ग्वादालुपे ओरतिज  

मरिया ग्वादालुपे ओरतिज ने भाई बहनों की सहर्ष सेवा की

स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न सूचनाएँ जारी की एवं विश्वासियों का अभिवादन किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 20 मई 2019 (रेई)˸ उन्होंने सूचना देते हुए कहा, "कल मडरिड में लानदाजुरी की मरिया ग्वादालुपे ओरतिज की धन्य घोषणा की गयी जो ओपुस देई संस्था से जुड़ी एक लोकधर्मी थी। उन्होंने सुसमाचार की घोषणा और शिक्षा देने के द्वारा भाई बहनों की सहर्ष सेवा की। वे उन ख्रीस्तीय महिलाओं की आदर्श हैं जो सामाजिक एवं वैज्ञानिक खोजों से संलग्न हैं। संत पापा ने ताली बजाकर इस नये धन्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

तत्पश्चात् संत पापा ने देश-विदेश से एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्याटकों का अभिवादन किया जो इटली एवं विभिन्न देशों से आये थे। उन्होंने खासकर, मेक्सिको, कलिफोर्निया, हैती स्पेन, पुर्तगाल के विश्वासियों एवं पम्पलोना तथा लिसबोन के विद्यार्थियों का अभिवादन किया।

उन्होंने विभिन्न देशों के एजिदियों समुदाय, पोलैंड के तीर्थयात्रियों खासकर, स्काउट के सदस्यों की याद की।

उसके बाद उन्होंने ब्यांकाविल्ला तथा कोसेंत्सा के विश्वासियों, दृढ़ीकरण संस्कार लेने वाले युवाओं, संत मारजानो सुल सारनो एवं बोलजानो के संत मिखाएल के गायक दल, बोलोन्या के संत अन्ना की पुत्रियों के स्कूल एवं बम्बिनो जेसु अस्पताल के साईकिल चलाने वालों का अभिवादन किया।

अंत में उन्होंने प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 May 2019, 15:05