संत पापा फ्राँसिस द्वारा सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन संत पापा फ्राँसिस द्वारा सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन 

संत पापा फ्राँसिस द्वारा सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन

अपनी मोरक्को की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा कर रोमवासियों की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन कर धन्यवाद अर्पित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 1 अप्रील 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस मोरक्को की प्रेरितिक यात्रा रविवार 31 मार्च को समाप्त कर राबाट साले हवाई अड्डे से संध्या 5.15 बजे रोयल ऐर मोरक्को द्वारा रोम वापस आये।

संत पापा फ्राँसिस सोमवार, 1 अप्रैल सुबह अपने वाहन द्वारा संत मरिया मेजर महागिरजाघर गये और (सालुस पोपोली रोमानी) रोमवासियों की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन कर उन्हें धन्यवाद देते हुए फूलों का गुच्छा अर्पित किया। उक्त बातें वाटिकन प्रेस कार्यालय के अंतरिम निदेशक अलेसांद्रो जिसोत्ती ने ट्वीट संदेश में लिखा। 

परंपरानुसार संत पापा फ्राँसिस अपनी विदेश यात्रा के पूर्व संध्या और यात्रा करने के बाद संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा कर सालुस पोपोली रोमानी के आइकन का दर्शन करने जाते हैं। अपनी मोरक्को प्रेरितिक यात्रा से पहले संत पापा फ्राँसिस ने 29 मार्च शुक्रवार की सुबह, सालुस पोपुली रोमानी के प्राचीन रोमन आइकन के समक्ष अपनी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना करने संत मरिया मेजर महागिरजाघर की भेंट की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 April 2019, 16:59