जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस ने चालीसाकालीन उपवास का मर्म समझाते हुए अपने आचार-व्यवहार में परिवर्तन का आह्वान किया है।
शुक्रवार, 12 अप्रैल को एक ट्वीट सन्देश प्रकाशित कर सन्त पापा फ्राँसिस ने लिखा, "उपवास का अर्थ अन्यों के प्रति एवं समस्त प्राणियों के प्रति अपने आचार-व्यवहार को परिवर्तित करना भी हैः अपने लोभ-लालच की सन्तुष्टि के लिये सबकुछ को "हड़पने" से लेकर, प्रेम ख़ातिर पीड़ा उठाने की क्षमता रखने तक अपने व्यवहार को बदलना।"
