दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, गुरूवार 04 अप्रैल 2019(रेई) प्रार्थना हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण आयाम है। प्रार्थना के द्वारा हम अपना संबंध ईश्वर के साथ संयुक्त करते हैं। हम उनके साथ अपने मन और दिल के भावों को व्यक्त करते और अपने लिए निवेदन करते हैं। संत पापा ने प्रार्थना के इसी रुप को लेकर अपने ट्वीट संदेश में कहा,
“जब हम प्रार्थना करें तो हम इस बात की याद करें कि हम इसे येसु ख्रीस्त के साथ करते हैं। येसु हमारी साहस हैं। वे हमारी सुरक्षा हैं जो इस वक्त हमारे लिए पिता से निवेदन करते हैं।”
