माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (वाटिकन न्यूज) : आज हम संत पापा को टेलेविजन के माध्यम से सजीव देख सकते हैं और उनके संदेश को सुन सकते हैं आज से 70 साल पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी।
संत पापा फ्राँसिस ने पास्का रविवार को ‘उर्बी एत ओरबी’ संबोधन के बाद आधुनिक तकनीक के असाधारण कार्यों पर गौर करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज से 70 साल पहले 1949 के पास्का पर्व के दिन में, संत पापा पियुस बारहवें ने पहली बार टेलीविज़न पर बात की थी। संत पापा पियुस बारहवें ने इस बात को रेखांकित करते हुए फ्रांसीसी टीवी के दर्शकों से बातें की, कि कैसे पेत्रुस के उत्तराधिकारी के साथ विश्वासी संचार के एक नए माध्यम से मिल सकते हैं।”
पास्का पर्व की बधाई
संत पापा फ्राँसिस ने रेडियो पर उनकी आवाज सुनने वालों को और इन्टरनेट एवं टीवी के माध्यम से उन्हें देखने वालों वालों को 2019 के पास्का पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हर जगह के ख्रीस्तियों को संचार साधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि न केवल एक दूसरे से संपर्क किया जा सके, बल्कि जी उठे प्रभु मसीह की अच्छी खबर का प्रचार किया जा सके।
