माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
विमान, सोमवार 1 अप्रील 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस मोरक्को की अपनी दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर 31 मार्च को राबाट साले हवाई अड्डे से संध्या 5.15 बजे रोयल ऐर मोरक्को द्वारा रोम वापस आये। संत पापा ने विमान से पार होते हुए मोरक्को अलजीरिया और इटली देशों को तार संदेश भेजा।
मोरक्को
संत पापा ने मोरक्को छोड़ते ही विमान से मोरक्को के राजा मोहम्मद छठे को तार भेजकर उन्हें पुनः धन्यवाद दिया। संदेश में उन्होंने लिखा, महामहिम राजा मोहम्मद छटवें, मैं रोम वापस लौटने के लिए मोरक्को छोड़ रहा हूँ, मैं आपको, आपके परिवार, अधिकारियों और मोरक्को के प्यारे लोगों को गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत और आतिथ्य सत्कार करने हेतु धन्यवाद देता हूँ। मैं आप पर तथा पूरे देशवासियों पर ईश्वर की आशीर्वाद और देश में शांति एवं समृद्धि की कामना करता हूँ।
अलजीरिया
संत पापा फ्राँसिस ने अलजीरिया के ऊपर से पार होते हुए राप्ट्रपति अब्देलाजीज बोतेफिका को तार भेजकर उन्हें और पूरे देश वासियों का अभिवादन किया तथा देश में शांति और समृद्धि की कामना की।
इटली
संत पापा ने इटली के राष्ट्रपति सरजो मत्तरेल्ला को तार संदेश में लिखा, “माननीय राषट्रपति महोदय, मैं मोरक्को की दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर वापस लौट रहा हूँ। इन दो दिनों में मैंने अनेक लोगों से मुलाकात की, ख्रीस्तीय समुदाय के साथ समय बिताकर उन्हें सबकी भलाई के लिए शांति और सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। राष्ट्रपति महोदय मैं आपको और पूरे देशवासियों को विश्वास के मार्ग में साहस के साथ आगे बढ़ने की हार्दिक कामना करता हूँ।
