माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 24 अप्रैल 2019 (रेई) : काथलिक कलीसिया पास्का पर्व के अठवारे में जी उठे प्रभु येसु के साथ आनंद मनाता है। प्रभु येसु ने क्रूस पर अपनी जान देकर दुःख, अन्याय और मृत्यु से विजय पाई। प्रभु येसु पर निष्ठा रखने वाले शहीद भी इसी बात की गवाही देते हैं। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर पुनर्जीवित प्रभु में विश्वास करते हुए अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहने की प्रेरणा दी।
संदेश में उन्होंने कहा, “हर युग के शहीद, मसीह के प्रति अपनी निष्ठा द्वारा हमें बताते हैं कि अन्याय अंतिम शब्द नहीं है: हम पुनर्जीवित प्रभु में आशा करना जारी रख सकते हैं।”
