दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने पवित्र शुक्रवार को क्रूसित येसु पर चिंतन करने का आह्वान करते हुए अपने ट्वीट संदेश में लिखा-
हम क्रूसित येसु की खुली बाहों को निहारें और उन्हें अपने को बचाने दें। हमारे प्रेम के कारण उनके द्वारा बहाये गये रक्त पर चिंतन करते हुए हम अपने को शुद्ध होने दें। इस भांति हम अपने में पुनर्जीवित हो सकेंगे।
