माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 10 अप्रैल 2019 (वाटिकन न्यूज) : चालीसा काल के संदेश को जारी रखते हुए संत पापा ने 10 अप्रैल को ट्वीट में सभी ख्रीस्तियों को भिक्षादान के मर्म को बताते हुए दान देने हेतु प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, “भिक्षादान, हमें अपने लिए जीने और सब कुछ अपने भविष्य के लिए संचय करने की मूर्खता से बाहर निकलने में मदद करती है, एक ऐसे भविष्य को सुरक्षित करने का भ्रम जो हमारे वश में नहीं है।”
