माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, मंगलवार,09 अप्रैल 2019 (रेई) : जीवन में थकावट की भावना व्यक्ति को आशा से दूर ले जाती है। वे अपने जीवन से असंतुष्ट रहते हैं और जीवन की यात्रा में थकान महसूस करते हैं। वे अपनी विफलता को ही प्राथमिकता देते हैं और निराशा को स्वीकार करते हैं। संत पापा ने ट्वीट कर भविष्य की आशा को न खोने हेतु प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया।
9 अप्रैल के ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा, “प्रभु हमें भविष्य के प्रति आशावान बने रहने और हमेशा आगे बढ़ते रहने की शक्ति देता रहे।”
