रविवारीय देवदूत प्रार्थना में तीर्थयात्री रविवारीय देवदूत प्रार्थना में तीर्थयात्री 

संत पापा का अभिवादन

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने सभों का अभिवादन किया।

देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा फ्रांसिस ने सभी तीर्थयात्रियों और विश्वासियों का अभिवादन किया। उन्होंने रोम और विश्व के विभिन्न देशों से आये हुए लोगों का अभिवादन किया।

संत पापा ने ला कोरुना और अल्बासेटे के स्पेनिश छात्रों का अभिवादन किया। उन्होंने बोलोनिया, निकोसिया और जेनोआ के छात्रों के साथ-साथ ट्यूरिन और वर्सेली के स्कूली छात्रों का अभिवादन किया जो संत जोन दे बापटिस्ट दे ला साल्ले की तीसरी शताब्दी माना रहे थे।

संत पापा ने विशेष रुप से सेतिनियानो, स्कादिची और सैल्ज़ूज़ो धर्माप्रांतों के युवाओं का अभिवादन किया जो अपने धर्माध्यक्ष क्रिस्तियानो बोडो के संघ संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में एकत्रित थे। उन्होंने उन्हें साहसिक रूप से सुसमाचार का साक्ष्य देने हेतु प्रेरित किया।

संत पापा ने "रोमाना विटोरिया" मिलान के डीनरी, पेसकारा, नेपल्स और टर्नी के चौदह वर्षीय लड़कों का अभिवादन किया। और अंत में अपने लिए प्रार्थना का निवेदन करने हेतु उन्होंने सभों को रविवारीय मंगलकामनाएं अर्पित कीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 April 2019, 15:35