खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा ने कृष्णनगर के धर्माध्यक्ष का त्यागपत्र स्वीकार किया

संत पापा ने कृष्णनगर (भारत) धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष का त्यागपत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 17 अप्रैल को कृष्णनगर (भारत) धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसेफ सुरेन गोमेस एस.डी.बी. का त्यागपत्र स्वीकार किया है। 75 वर्षीय धर्माध्यक्ष जोसेफ सुरेन गोमेस ने पिछले 17 वर्षों से कृष्णनगर धर्मप्रांत का नेतृत्व किया है।

धर्माध्यक्ष जोसेफ सुरेन गोम्स का जन्म 14 फरवरी 1944 को ढांका महाधर्मप्रांत के हसनाबाद में हुआ था। प्राइमरी शिक्षापाने के बाद बंडेल लघुकुल में प्रवेश किया और 1958 में सलेसियन डोन बोस्को धर्मसंघ में प्रवेश किया। नवशिष्यालय में उन्होंने 1065 को प्रथम मन्नत और 1971 को अंतिम मन्नत लिया। उन्होंने रोम स्थित परमधर्मपीठीय सलेसियन विश्वविद्यालय में एक वर्ष शिक्षाशास्त्र की पढ़ाई की। 21 दिसम्बर 1974 में रानाधाट पल्ली में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने 17 अप्रैल 2002 को उन्हें "कृष्णनगर धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। 31 मई 2002 को धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। वे कृष्णनगर धर्मप्रांत के सातवें धर्माध्यक्ष हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 April 2019, 16:40