खोज

नोत्र दाम महागिरजाघर आग लगने के बाद नोत्र दाम महागिरजाघर आग लगने के बाद 

नोत्र दाम के जलने से संत पापा शोकित, प्रार्थना का दिया आश्वासन

संत पापा फ्राँसिस ने पेरिस के महागिरजाघर में आग लगने की घटना के उपरांत महाधर्माध्यक्ष, विश्वासियों और सभी फ्राँसवासियों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की और उनके लिए प्रार्थना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 16 अप्रैल को ट्वीट प्रेषित कर और पेरिस के महाधर्माध्यक्ष को पत्र लिखकर पेरिस के नोत्र दाम महागिरजाघर के जलने से दुखी फ्राँस के लोगों के साथ अपनी आत्मीयता प्रकट की और उन्हें अपनी प्रार्थना का आश्वासन दिया।

ट्वीट

संत पापा ने संदेश में लिखा, “आज हम फ्रांसीसी लोगों के साथ प्रार्थना में शामिल हैं, वे इस समय गंभीर क्षति के दर्द से गुजर रहे हैं। इस दुख को महागिरजाघर के पुनर्निर्माण के साथ आशा में बदलने प्रतीक्षा करते हैं। हमारी माँ मरिया हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।”

पत्र

महाधर्माध्यक्ष माइकेल आउपेटिट को लिखे पत्र में संत पापा ने महागिरजाघर में आग लगने के हादसे के दुःख में धर्मप्रांत के सभी विशवासियों के साथ अपनी निकटता प्रकट की। “इस पवित्र सप्ताह में हम प्रभु येसु के दुखभोग, मृत्यु और पुनरुत्थान की याद कर रहे हैं, मैं आपको मेरी आध्यात्मिक निकटता और प्रार्थना का आश्वासन देता हूँ।

इस आपदा ने एक ऐतिहासिक इमारत को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन मुझे एहसास है कि यह पेरिस के लोगों के दिलों और उनकी मान्यताओं की विविधता में फ्रांस के एक राष्ट्रीय प्रतीक को भी प्रभावित करता है। नोत्र दाम एक सामूहिक स्मृति का वास्तुशिल्प गहना है, जो कई प्रमुख घटनाओं का जगह और काथलिकों की आस्था और प्रार्थना का गवाह है।

अग्निशामकों के साहस और कामों की सराहना करता हूँ, जिन्होंने आग को और फैलने के पहले बुझा दिया। मैं अपनी इच्छा व्यक्त करता हूँ कि नोत्र दाम महागिरजाघर फिर से बने, पुनर्निर्माण के कार्यों के लिए धन्यवाद। यह महागिरजाघर आपके महाधर्मप्रांत की माता, पेरिस, फ्रांस और मानवता की वास्तुकला और आध्यात्मिक विरासत है। उन लोगों के विश्वास का प्रतीक है जिन्होंने इसे बनाया है।

इस आशा के साथ, मैं सौहार्दपूर्वक आपको प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान करता हूँ, साथ ही साथ फ्रांस के धर्माध्यक्षों और पेरिस के विश्वासियों और सभी फ्रांसवासियों पर ईश्वर के आशीर्वाद की कामना कहता हूँ।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 April 2019, 15:36