उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
ईश्वर ने हमें जीवन देकर तथा हमारी मुक्ति के लिए अपने पुत्र येसु को अर्पित कर हमें महान वरदान प्रदान किया है, फिर भी हम कई बार उन कृपादानों को भूल जाते एवं उनसे रिश्ता तोड़ लेते हैं।
संत पापा ने कहा कि जब हम ईश्वर की कृपाओं की याद करेंगे तो हम उनके प्रति कृतज्ञ बने रहेंगे और उनकी तरह दूसरों की भलाई करने की कोशिश करेंगे।
चालीसा काल मन-परिवर्तन का समय है अतः संत पापा ने एक ट्वीट प्रेषित कर ईश्वर की कृपाओं की याद करने हेतु कृपा मांगने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदेश में लिखा, "चालीसा काल के आरम्भ में हमारे लिए यह अच्छा होगा कि प्रभु ने हमारे जीवन में जो किया है उसकी याद बनाये रखने के लिए कृपा की याचना करें कि उन्होंने हमें कितना अधिक प्रेम किया है।"
