उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
उन्होंने ओट्रांटो धर्मप्रांत के लघु गुरूकुल छात्रों को सम्बोधित कर उनका अभिवादन किया जो अपने माता-पिता के साथ रोम की तीर्थयात्रा पर आये थे।
संत पापा ने सभी तीर्थयात्रियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "आज इटली के कई पल्लियों के विश्वासी, दृढ़ीकरण लेने वाले युवा एवं स्कूलों के विद्यार्थी उपस्थित हैं। मेरे लिए यह संभव नहीं है कि मैं हरेक दल का नाम लूँ किन्तु मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। आपकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद तथा आनन्द, उदारता तथा ईश्वर की दया एवं कृपा का साक्ष्य देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देता हूँ।"
अंत में, संत पापा ने अपने लिए प्रार्थना का आग्रह करते हुए सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
