उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न सूचनाएँ जारी करते हुए कहा, "कल स्पेन के ओवियेदो में गुरूकुल छात्र अंजेलो कोर्तास एवं उनके आठ साथियों को धन्य घोषित किया गया जिन्हें धर्म के नाम पर अत्याचार के समय विश्वास के कारण शहीद होना पड़ा।
पुरोहिताई के इन युवा उम्मीदवारों ने क्रूस के रास्ते पर येसु का अनुसरण करते हुए प्रभु से अत्याधिक प्रेम किया। उनका साहसी साक्ष्य गुरूकुल छात्रों, पुरोहितों एवं धर्माध्यक्षों को शुद्ध रखें, उदारता एवं निष्ठापूर्वक प्रभु एवं ईश्वर की पवित्र प्रजा की सेवा करने हेतु सहायता प्रदान करें।
तत्पश्चात् संत पापा ने देश-विदेश से एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्याटकों का अभिवादन किया, खासकर उन्होंने, परिवारों, पल्ली दलों, संगठनों एवं सभी तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया जो इटली तथा विश्व के विभिन्न देशों से आये थे। उन्होंने स्पेन के कास्त्रो उरदियाल्स के विद्यार्थियों, वरसाव के विश्वासियों एवं स्वीटजरलैंड के संगीतकारों का अभिवादन किया।
उन्होंने सभी विश्वासियों को फलप्रद चालीसा काल की शुभकामनाएँ देते हुए, परमाध्यक्षीय रोमी कार्यालय के सदस्यों के लिए प्रार्थना की मांग की जो सोमवार से आध्यात्मिक साधना में भाग ले रहे हैं।
अंत में, संत पापा ने सभी को शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।
