माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, सोमवार 25 मार्च 2019 (रेई) : काथलिक कलीसिया 25 मार्च को माता मरियम को प्रभु के देहधारण के संदेश का महोत्सव मनाती है। इस अवसर पर संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर माता मरियम की मध्यस्ता द्वारा प्रार्थना की कि सब कोई एक दूसरे को माफ करते हुए शांति और भाईचारे के मार्ग में अग्रसर हो सकें।
प्रभु के देह धारण के संदेश का महोत्सव
संदेश में उन्होंने लिखा,“ धन्य कुंवारी माता हर किसी को, विशेष रूप से युवा लोगों को, शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलने में मदद करे जो दूसरों के सम्मान, क्षमा, आतिथ्य और प्रेम पर आधारित है। स्वयं का समर्पण प्रेम है।”
दासता के शिकार लोगों की याद में अंतरराष्ट्रीय दिवस
आज गुलामी के शिकार लोगों की याद में अंतरराष्ट्रीय दिवस है। इस दिन संत पापा ने हर प्रकार की दास्ता से लड़ने और दास्ता के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, “आज हम आधुनिक समय की दासता के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं उनका दुःख हमें इन अमानवीय संकटों से लड़ने के लिए प्रेरित करे।”
