माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार 23 मार्च 2019 (रेई) : चालीसा का यह पुण्य काल ईश्वर से जुड़ने और अपने आप को परखने का समय है। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर दिखावटी जीवन से बाहर निकलने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने संदेश में लिखा, “दिखावा, रुपया, पद और शौक ये ऐसे मनमोहक परंतु व्यर्थ की चीजें हैं जो हमें अपनी ओर मंत्रमुग्ध कर देते हैं और फिर हमें बर्बाद कर देते हैं। चालीसा अनुग्रह का समय है जो हमारे दिल को व्यर्थ की वस्तुओं से मुक्त करता है।”
