माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बुधवार 20 मार्च 2019 (रेई) : चालीसा खुद को जानने और प्रभु की ओर लौटने का पुण्य काल है। इस काल में दुनियाई चीजों से मन हटाने और खुद को प्रभु से जोड़ने की प्रेरणा देते हुए संत पापा ने ट्वीट प्रेषित किया।
बुधवार 20 मार्च के संदेश में उन्होंने लिखा, “चालीसा हमें अपने उस लौ की पुनः खोज करने का समय और अवसर देती है जो हमेशा ईश्वर के लिए और स्वर्ग की अनंतता के लिए जलती है, दुनिया के लिए नहीं।”
