माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, मंगलवार 19 मार्च 2019 (रेई) : 19 मार्च को माता कलीसिया कुंवारी मरिया के पति संत जोसेफ का पर्व मनाती है। वे माता कलीसिया के रक्षक संत भी माने जाते हैं। इस दिन संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर माता कलीसिया को संत जोसेफ के संरक्षण में सुपुर्द किया।
संदेश में उन्होंने लिखा, “कुंवारी मरिया के पति, हे संत जोसेफ, आप हमेशा पूरी कलीसिया की देखभाल कीजिए और हर पल उसकी रक्षा कीजिए।”
