माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी,शनिवार 16 मार्च 2019 (रेई) : काथलिक कलीसिया चालीसा के प्रथम सप्ताह में है। संत पापा ने शनिवार 16 मार्च को ट्वीट संदेश प्रेषित कर सभी ख्रीस्तियों को चालीसा काल को योग्य रीति से बिताने हेतु प्रेरित किया।
संदेश में उनहोंने लिखा, “चालीसा काल हमें अपने जीवन के मूल ईश्वर की ओर लौटने की याद दिलाता है। जीवन को विचलित करने वाले एवं जरुरत से ज्यादा चीजों का त्याग करने का समय है। यह आत्मा को जागने का आह्वान देता है।”
