उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो परोलिन ने संत पापा फ्राँसिस की ओर से एक तार संदेश प्रेषित कर कहा, "संत पापा फ्राँसिस क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में हिंसक आक्रमण से हुए मौतों और घायलों की खबर सुन अत्यन्त दुःखी हैं तथा वे न्यूजीलैंड एवं खासकर, मुस्लिम समुदाय के प्रति अपने आध्यात्मिक सामीप्य का आश्वासन देते हैं।"
न्यूजीलैंड: मस्जिदों में हुए हमलों से "बिल्कुल तबाह"
कार्डिनल ने लिखा कि इस कठिन परिस्थिति में सुरक्षा और राहत कर्मियों के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए संत पापा घायलों की चंगाई, प्रियजनों को खोने के कारण शोकित लोगों की सांत्वना एवं मृत्यु के शिकार लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
मृतकों को करुणावान ईश्वर की दया को सौंपते हुए संत पापा देश में सांत्वना एवं सामार्थ्य के आशीष की कामना करते हैं।
