माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
लोरेटो, सोमवार 25 मार्च 2019 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन प्रेस कार्यालय के अंतरिम निदेशक और वाटिकन प्रवक्ता अलेसांद्रो जिस्सोती ने 25 मार्च को संत पापा के साथ हेलीकॉप्टर से लोरेटो की यात्रा के दौरान दो ट्वीट संदेश प्रेषित किया।
उन्होंने संदेश में लिखा कि संत पापा फ्राँसिस लोरेटो की यात्रा के दौरान मार्के प्रांत के ऊपर से पार होते हुए भूकंप से प्रभावित केंद्रों में से एक, अमानोल्डा के लोगों की याद कर उन्हें अभिवादन किया। हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान ऊपर से संत पापा ने लोरेटो शहर के नजारे का आनंद लिया और मरियम तीर्थालय के सुन्दरता की सराहना की।
दूसरे ट्वीट में जोसेत्ती ने लिखा,“ अमानोल्डा खेल मैदान पर हेलीकॉप्टर से संत पापा फ्राँसिस उतरे और वहाँ उपस्थित युवाओं ने संत पापा फ्राँसिस का स्वागत किया। जल्द ही संत पापा मरियम तीर्थालय पहुंचेगे।”
