माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
अरिच्चा, सोमवार, 11 मार्च 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस की ओर वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन ने तार संदेश में कहा कि संत पापा फ्राँसिस रविवार 10 मार्च को “इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के 50 किलो मीटर दूर बिशोफ्तू के पास हुए हवाई त्रासदी में 157 लोगों की मृत्यु से वे बेहद दुखी हैं।
संत पापा फ्राँसिस उस दुर्घटना में विभिन्न देशों के पीड़ितों की अनंत शांति के लिए प्रार्थना अर्पित की। साथ ही मृतकों के परिजनों को अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रदान किया। उनकी प्रार्थना है कि पिता ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य और साहस प्रदान करें।
विदित हो कि रविवार 10 मार्च को सुबह 8.44 बजे केनिया जा रहा इथियोपियन एयरलाइन बोइंग 737 पैसेंजर जेट अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरा था और विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद ही बीशोफ्तू शहर के पास हादसे का शिकार हुआ जिसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सभी मारे गये।
