खोज

फिलीपीन का गिरजाघर फिलीपीन का गिरजाघर 

फिलीपींस के लिए सैन्य अध्यादेश धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा ने फिलीपींस के लिए सैन्य अध्यादेश धर्माध्यक्ष मोनसिन्योर ऑस्कर जे लियानेटा फ्लोरेंसियो को नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 2 मार्च 2019 (रेई):  संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 2 मार्च को फिलीपींस के लिए सैन्य अध्यादेश धर्माध्यक्ष ऑस्कर जे लियानेटा फ्लोरेंसियो को नियुक्त किया,  अब तक वे चेबू (फिलीपींस) के सहायक धर्माध्यक्ष और उसी सैन्य अध्यादेश के प्रेरितिक प्रशासक रहे हैं।

मोन्सिन्योर ऑस्कर जे. लियानेटा फ्लोरेंसियो का जन्म 5 फरवरी, 1966 को कैपोकेन, लेटे में हुआ था। उन्होंने बौरेन (लिटे) "बुरौएन नॉर्थ सेंट्रल एलिमेंटरी स्कूल" में प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की और "पालो (लिटे) के "सेक्रेड हार्ट सेमिनरी" में हाई स्कूल और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने मनिला के "संत थॉमस विश्वविद्यालय" में धर्मशास्त्र अध्ययन पूरा किया।

3 अप्रैल 1990 को पालो महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। 1994 से 1999 तक रोम के होली क्रॉस परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय में धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। सन् 1999 के बाद से उन्होंने धर्मप्रांत में सहायक पल्ली पुरोहित, आध्यात्मिक निदेशक, शिक्षक, "संत फ्रांसिस असीसी पल्ली के पल्ली पुरोहित (2004-2006) और "सेक्रेड हार्ट पल्ली के पल्ली पुरोहित" (2006-2009), पालो (लेटे) "सेंट जॉन द इवेंजेलिस्ट स्कूल ऑफ थियोलॉजी" के सहायक रेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी और 2013 में उसी संस्थान के रेक्टर बने।

3 जुलाई 2015 को उन्हें लास्त्रोना के टाइटल धर्माध्यक्ष चुने गये और चेबू महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए, साथ ही उन्हें फिलीपींस के लिए सैन्य अध्यादेश के प्रेरितिक प्रशासक का कार्यभार दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 March 2019, 15:26