प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

लाइबेरिया में भूस्खलन के शिकार लोगों को संत पापा की सहानुभूति

संत पापा फ्राँसिस ने लाइबेरिया के गबनिपिया में भारी भूस्खलन के शिकार लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 21 फरवरी 2019 (रेई)˸ लाईबेरिया में 15 फरवरी को हुए भारी भूस्खलन के कारण करीब 40 लोगों की मौत हो गयी। देश के राष्ट्रपति वेयाह ने 18 फरवरी को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया था।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा फ्राँसिस की ओर से गबारंगा के धर्माध्यक्ष अंतोनी फाल्लाह बोरवाह को एक तार संदेश प्रेषित कर कहा, "संत पापा फ्राँसिस गबानिपिया में भूस्खलन के कारण लोगों की मौत एवं घायल होने की खबर सुन अत्यन्त दुःखी हैं तथा इस आपदा से पीड़ित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं। वे उन लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो राहत कार्यों में जुटे हैं।"

उन्होंने लिखा कि संत पापा सभी लोगों पर ईश्वर के सामर्थ्य एवं चंगाई की दिव्य आशीष की कामना करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 February 2019, 16:05