खोज

वीडियो संदेश देते हुए संत पापा फ्राँसिस वीडियो संदेश देते हुए संत पापा फ्राँसिस 

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संत पापा का वीडियो संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, में होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों के लिए एक वीडियो-संदेश भेजा, विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : 10-12 फरवरी तक दुबई में होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की बैठक हो रही है। संत पापा फ्राँसिस ने अपने वीडियो संदेश में, शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं को बधाई दी।

रेगिस्तान में भी फूल खिलते हैं

संत पापा इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात की अपनी प्रेरितिक यात्रा को याद करते हुए कहा, "मैंने एक आधुनिक देश का दौरा किया जो अपनी जड़ों को भुलाए बिना भविष्य की ओर देख रहा है। मैंने यह भी देखा कि रेगिस्तान में पौधे कैसे उगते और फलते-फूलते हैं। मैं इस उम्मीद के साथ वापस अपने घर लौटा कि दुनिया के कई रेगिस्तान भी इसी तरह खिल सकते हैं।”

पूंजी के बजाय लोगों के बारे में सोचें

संत पापा फ्राँसिस ने कहा, "मैं इन दिनों में आपको और आपकी प्रतिबद्धता के बारे में सोच रहा हूँ, क्योंकि आप मूलभूत मुद्दों सहित राजनीतिक समस्याओं, आर्थिक विकास, पर्यावरण की सुरक्षा और प्रौद्योगिकी के उपयोग आदि चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।” संत पापा ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस पर ध्यान केंद्रित न करें कि "शोषण का सबसे अच्छे अवसर" क्या है? "लेकिन इसके बजाय किस प्रकार की दुनिया हम एक साथ बनाना चाहते हैं।"

यह एक ऐसा सवाल है जो हमें पूंजी और आर्थिक हितों से अधिक लोगों के लिए काम करने की दिशा में ले जाता है, एक सवाल जो तात्कालिक के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए है, उस जिम्मेदारी की ओर देखता है जिसे हमें निभाना है: हमारी इस दुनिया को उन लोगों तक पहुंचाना है, जो हमारे बाद आएंगे। इसे सबसे पहले  अनैतिकता और पर्यावरणीय गिरावट से बचाना है।

विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है

संत पापा ने इस बात पर जोर दिया कि "हम वास्तव में एकजुटता के बिना स्थायी विकास की बात नहीं कर सकते हैं।" संत पापा ने भाग लेने वालों का धन्यवाद देते हुए तथा उनके लिए प्रार्थना करते हुए अपने संदेश को अंत किया कि ईश्वर सभी के लिए न्यायसंगत और समृद्ध दुनिया के निर्माण हेतु उनकी प्रतिबद्धता को आशीर्वाद प्रदान करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 February 2019, 15:46