संत पापा फ्राँसिस तीर्थयात्रियों से मिलते हुए संत पापा फ्राँसिस तीर्थयात्रियों से मिलते हुए 

बेनेवेंतो धर्मप्रांत के प्रतिनिधियों को संत पापा का संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर में बेनेवेंतो धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फेलिक्स की अगुवाई में रोम आये तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। उन्हें संत पादरे पीयो के पद चिन्हों पर चलते हुए अपनी अच्छाई और ईश्वर दया की घोषणा करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 20 फरवरी 2019 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के पहले संत पेत्रुस महागिरजाघर में बेनेवेंतो धर्मप्रांत से रोम आये करीब 2500 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की।

संत पापा ने धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फेलिक्स अक्रोक्का की अगुवाई में रोम तीर्थयात्रा आने हेतु धन्यवाद दिया और वाटिकन में उनका सौहार्दपूर्ण स्वागत किया। संत पापा ने गत वर्ष 17 मार्च को संत पीयो के स्टिगमाटा की शताब्दी वर्षगाठ और उनकी मृत्यु की 50वीं वर्षगांठ पर अपनी पियेत्रोनचीनो की याद करते हुए उनके गर्मजोशी स्वागत के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

संत पादरे पीयो

संत पापा ने कहा,“उस घटना की स्मृति और आपके प्यारे संत पादरे पीयो की शिक्षा आपके आध्यात्मिक जीवन और आपके विश्वास को और गहरा बनाये। संत पादरे पीयो ने अपनी सभी समस्याओं और अपनी प्रतिकूलताओं के बावजूद, ईश्वर में दृढ़ विश्वास एवं स्वर्गीय वास्तविकताओं में दृढ़ आशा रखी। वे लोगों के प्रति उदार और कलीसिया के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे।”

साक्ष्य

संत पापा ने कहा,“मैं आपको हमारी खुशी और प्रेम के स्रोत ईश्वर को अपने दिन प्रति दिन के जीवन में समझने और स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। हम दूसरों, खासकर सबसे कमजोर और जरूरतमंदों के लिए जीवन बदलने वाले इस प्रेम को बांटने के लिए बुलाये गये हैं। हम में से प्रत्येक, अधिक न्यायपूर्ण और भाईचारे की दुनिया के निर्माण में अपनी उदारता का योगदान देते हैं। संत पादरे पीयो के पद चिन्हों पर चलते हुए अपनी अच्छाई और ईश्वर दया की घोषणा करने में कभी न थकें। अपने आप को मसीह के हाथों सौप दें और अपने जीवन की गवाही देते हुए आगे बढ़ें। आज हमारे समाज के पुरुषों और महिलाओं को भी आप जैसे प्रभु के शिष्यों का इंतजार है।

अंत में संत पापा ने उन्हें, उनके परिवारों और बेनेवेंतो धर्मप्रांत के सभी विश्वासियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 February 2019, 15:34