खोज

संत पापा संत मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते हुए संत पापा संत मरिया मेजर महागिरजाघर में प्रार्थना करते हुए 

संत पापा फ्राँसिस द्वारा सालुस पोपोली रोमानी का दर्शन

अपनी संयुक्त अरब अमीरात की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा फ्राँसिस ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा कर रोमवासियों की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन कर धन्यवाद ज्ञापन किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

रोम, बुधवार, 6 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) :  संत पापा फ्राँसिस का संयुक्त अरब अमीरात की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर  मंगलवार 5 फरवरी को अबू धाबी से विमान द्वारा 7 घंटे की यात्रा कर इटली के समय अनुसार शाम 5 बजे रोम के चंपीनो हवाई अड्डे पर पधारे।

संत पापा फ्राँसिस हवाई अड्डे से अपने वाहन द्वारा संत मरिया मेजर महागिरजाघर गये और (सालुस पोपोली रोमानी) रोमवासियों की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन कर उन्हें धन्यवाद देते हुए फूलों का गुच्छा अर्पित किया। उक्त बात वाटिकन प्रेस कार्यालय के अंतरिम निदेशक अलेसांद्रो जिसोत्ती ने ट्वीट संदेश में लिखा।  

परंपरानुसार संत पापा फ्राँसिस अपनी विदेश यात्रा के पूर्व संध्या और यात्रा करने के बाद संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा कर सालुस पोपोली रोमानी के आइकन का दर्शन करने जाते हैं।अपनी प्रेरितिक यात्रा से पहले संत पापा फ्राँसिस ने  2 फरवरी शनिवार की शाम, सालुस पोपुली रोमानी के प्राचीन रोमन आइकन के समक्ष अपनी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना करने संत मरिया मेजर महागिरजाघर की अपनी यात्रा की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 February 2019, 16:02