खोज

संत पापा फ्राँसिस विमान में संत पापा फ्राँसिस विमान में 

यूएइ यात्रा के दौरान देशों को पार करते हुए संत पापा का तार संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने अपनी यूएइ की प्रेरितिक यात्रा के दौरान इटली, माल्टा, ग्रीस, मिस्र, सऊदी अरब, बहरीन देशों के उपर से उड़ते हुए राष्ट्रपतियों को तार संदेश भेजा और उन्हें एवं पुरे देश वासियों के सलामती की कामना की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

विमान, सोमवार 4 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस 3 से 5 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात की अपनी 27वीं प्रेरितिक यात्रा पर हैं। रविवार 3 फरवरी को फ्यूमिचिनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के लिए प्रस्थान किया।

संयुक्त अरब अमीरात जाने के मार्ग में उनहोंने इटली, माल्टा, ग्रीस, मिस्र, सऊदी अरब, बहरीन देशों के उपर से गुजरते हुए देशों को तार संदेश भेजा।

संत पापा ने इटली के राष्ट्रपति सेरजो मत्तारेल्ला को तार संदेश में सम्बोधित कर कहा, ″मैं, और शांति के तीर्थयात्री के रुप में संयुक्त अरब अमीरात की प्रेरितिक यात्रा हेतु रोम छोड़ रहा हूँ ताकि देश के लोगों के बीच मानव बिरादरी का संदेश दे सकूँ।  माननीय राष्ट्रपति महोदय! मैं आपको और इटली वासियों का अभिवादन करता हूँ जो मेरी प्रेरितिक यात्रा में अपनी शुभकामनाओं द्वारा मेरा साथ दे रहे हैं। मैं आप पर और पूरे देश वासियों पर ईश्वर की आशीष एवं शांति की कामना करता हूँ।”

संत पापा ने संयुक्त अरब अमीरात जाने के मार्ग में मालटा के राष्ट्रपति मरिया लूईस कोलिरो प्रेका, ग्रीस के राष्ट्रपति प्रोकोपीस पावलोपोलुस, मिस्र के राष्ट्रपति अबदेल फत्तह अल-सीसी, सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अबदुल अजीज अल-साउद और बरहीन के राजा शेख हमद बिन अल-खलीफा को भेजे तार संदेश में उन्हें और देश वासियों का अभिवादन किया। संत पापा ने समस्त देश में सुख शांति, समृद्धि एवं ईश्वर की प्रचुर आशीष की कामना करते हुए, अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 February 2019, 15:45