खोज

संत पापा की मोरोक्को यात्रा का लोगो संत पापा की मोरोक्को यात्रा का लोगो 

संत पापा की मोरक्को प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम

मोरक्को की दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा में संत पापा धर्मप्रांत के कारितास मुख्यालय में प्रवासियों के साथ मुलाकात एवं पुरोहितों, धर्मसंघियों और अंतरकलीसियाई नेताओं के साथ बैठक है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 11 फरवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : वाटिकन ने संत पापा फ्राँसिस के मोरक्को प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम को प्रकाशित किया है। संत पापा मार्च महीने के अंत में उत्तरी अफ्रीका देश मोरक्को की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।

यात्रा का कार्यक्रम

शनिवार 30 मार्च को संत पापा 10.45 बजे रोम के फ्यूमिचिनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मोरक्को राबाट के लिए रवाना होंगे।

अपराहन 2.00 बजे संत पापा राबाट-साले हवाई अड्डा पर उतरेंगे।

वहाँ संत पापा का आधिकारिक स्वागत होगा। वे राजमहल में मोरक्को के राजा मुहम्मद छठे से मुलाकात करेंगे। संत पापा मोरक्को के लोगों, नागरिक अधिकारियों और राजनयिक दल को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे राजा मोहम्मद पांचवें की कब्र का भी दर्शन करेंगे।

यात्रा के दौरान, संत पापा  कारितास की स्थानीय शाखा के कार्यालयों में प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे।

रविवार 31 मार्च को संत पापा फ्राँसिस टेमारा शहर में सामाजिक सेवाओं के एक ग्रामीण केंद्र का दौरा करेंगे और बाद में पुरोहितों, धर्मसंधियों, धर्मबहनों और अंतरकलीसियाई परिषद के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।

रविवार शाम को एक पवित्र यूखरीस्तीय समारोह के साथ संत पापा की प्रेरितिक यात्रा समाप्त होगी।      

विदाई समारोह के बाद संत पापा 17.15 बजे राबाट-साले हवाई अड्डे से वापस रोम के लिए उड़ान भरेंगे और 21.30 बजे रोम के चंपीनो हवाई अड्डा पहुचेंगे

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 February 2019, 15:37