संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्थित  ईश्वर की माता मरियम  की प्रतिमा संत पेत्रुस महागिरजाघर में स्थित ईश्वर की माता मरियम की प्रतिमा 

ईश्वर की माता मरिया’ के महोत्सव पर संत पापा का ट्वीट संदेश

संत पापा ने शांति के राजकुमार की माता से पूरी दुनिया में शांति हेतु प्रार्थना करने के लिए प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 01 जनवरी 2019 (रेई) :  काथलिक कलीसिया 1जनवरी को ‘विश्व शाँति दिवस’ मनाती है साथ ही आज ‘ईश्वर की माता मरिया’ का महोत्सव मनाती है। संत पापा फाँसिस ने इस दिन ट्वीट प्रेषित कर सभी विश्वासियों को ईश्वर की माता मरिया के संरक्षण में पूरे वर्ष को समर्पित करने की प्रेरणा दी।

संदेश में उन्होंने लिखा,“ईश्वर की माता मरिया, इस नए साल में हमारी रक्षा करें तथा हमारे साथ रहें और अपने पुत्र की शांति को हमारे दिलों और दुनिया में लाएं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 January 2019, 15:31