भूमध्य सागर में फंसे 49 प्रवासियो की जहाज भूमध्य सागर में फंसे 49 प्रवासियो की जहाज 

बचाव पोतों में फंसे प्रवासियों के लिए संत पापा की अपील

संत पापा ने भूमध्य सागर में बचाव जहाजों में फंसे प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूरोपीय नेताओं से अपील की।

वाटिकन सिटी, सोमवार 07 जनवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 6 जनवरी को वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एकत्रित हजारों तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना करने के उपरांत भूमध्य सागर में बचाव जहाजों में फंसे 49 प्रवासियों के लिए यूरोपीय नेताओं से "ठोस एकजुटता" हेतु अपील की।

संत पापा ने कहा,“ बहुत दिनों से दो एनजीओ जहाजों द्वारा भूमध्य सागर में बचाये गये 49 प्रवासियों को सुरक्षित बंदरगाह में उतारने के लिए प्रयास की जा रही है। मैं यूरोपीय नेताओं से हार्दिक याचना करता हूँ कि वे इन लोगों के प्रति ‘ठोस एकजुटता’ दिखायें।”   

जर्मन एनजीओ सी-वॉच और सी आई बचाव जहाजों ने यूरोप जाने हेतु भूमध्य सागर को पार करने के प्रयास में प्रवासियों को उठाया। वे यूरोप में अपने 49 यात्रियों को निकालने के लिए एक बंदरगाह की मांग कर रहे हैं।

22 दिसंबर को सी-वॉच जहाज ने पुराने नावों से बत्तीस प्रवासियों को उठाया गया था। अन्य 17 प्रवासियों को हाल के दिनों में बचाया गया।

माल्टा ने 3 जनवरी को खराब मौसम के कारण जहाज को अपने तट पर आश्रय देने की अनुमति दी, लेकिन जहाजों को बंदरगाह में प्रवेश करने और प्रवासियों को जमीन पर उतारने की अनुमति देने से इनकार कर रहा है।

49 प्रवासियों को उतारने के लिए किसी भी यूरोपीय देश ने अभी तक बचाव जहाजों के लिए अनुमति नहीं दी है।

विदित हो कि कुध दिनों पहले सीमा रहित डॉक्टरों के संगठन ने भी प्रवासियों को किसी बंदरगाह में शरण देने के लिए यूरोपीय अधिकारियों से मांग की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 January 2019, 17:07