पनामा विश्व दिवस पनामा विश्व दिवस  

विश्व युवा दिवस यात्रा शुरू हो चुकी है! लिस्बन के महाधर्माध्यक्ष

अगले युवा दिवस की मेजबानी करने वाले अगले शहर लिस्बन की घोषणा पर महाधर्माध्यक्ष, कार्डिनल मैनुअल क्लेमेंट ने टिप्पणी की कि लिस्बन के लिए विश्व युवा दिवस यात्रा शुरू हो चुकी है!

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

पनामा, मंगलवार 29 जनवरी 2019 (वाटिकन न्यूज) : पनामा में रविवार 27 जनवरी को अगले विश्व युवा समारोह 2022, पुर्तगाल के लिस्बन शहर में सम्पन्न होने घोषणा के साथ विश्व युवा दिवस 2019 का समारोह समाप्त हुआ।

पुर्तगालियों की खुशी

वहाँ उपस्थित पुर्तगाली युवा तीर्थयात्रियों  और कलीसिया के अधिकारियों ने खुशी और उत्साह के साथ घोषणा को स्वीकार किया। पुर्तगाल के लिस्बन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल मैनुएल क्लेमेंट भी विश्व युवा दिवस के समापन मिस्सा समारोह में उपस्थित थे।

 वाटिकन न्यूज संवाददाता शोन पैट्रिक लवेट के साथ साक्षात्कार में उन्होंने पनामा से पुर्तगाल तक की यात्रा को जारी रखने हेतु युवा लोगों को संत पापा के निमंत्रण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "यात्रा शुरू हो चुकी है।" हम पनामा से लिस्बन की यात्रा कर रहे हैं।

लिस्बन में तैयारी

उन्होंने कहा कि इस तरह के इतने बड़े आयोजन की तैयारी के लिए  तीन साल वास्तव में बहुत लंबा समय नहीं है। बेशक, “हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं, इसलिए यह एक बड़ी चुनौती है! लेकिन यह भी बहुत अच्छी खबर है, न केवल हम पुर्तगाली लोगों के लिए, बल्कि दुनिया के सभी युवा लोगों के लिए भी। हम सभी का स्वागत करते हैं!

फातिमा माता

उन्होंने कहा कि ब्राजील, मोकाम्बिक, अंगोला जैसे देशों से जो युवा आएंगे वे एक ही भाषा बोलने की वजह से विशेष रूप से लिस्बन में अपना घर सा महसूस करेंगे।  कार्डिनल क्लेमेंटे इस बात से सहमत हैं कि फातिमा की बात किए बिना पुर्तगाल की बात करना संभव नहीं है, जो देश की आध्यात्मिकता के केंद्र में है।

" फातिमा माता लिस्बन में होगी"  "और हमारे जीवन में येसु की माँ का अनुभव और उपस्थिति पूरी दुनिया में शायद फातिमा में अधिक दिखाई देती है।"

सोन ने कार्डिनल से पूछा, "आप दुनिया के युवा लोगों से कुछ कहना चाहते हैं?" है, जिस पर उन्होंने कहा, "2022 में लिस्बन में आपका स्वागत है, मुझे आपका इंतजार रहेगा!"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 January 2019, 16:39