खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

यूनियो दा विटोरिया (ब्राज़ील) के धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

मरियाना महाधर्मप्रांतीय पुरोहित फादर वाल्टर जॉर्ज पिंटो उनियो दा विटोरिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

 वाटिकन सिटी, बुधवार 09 जनवरी 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 9 जनवरी को मरियाना महाधर्मप्रांतीय पुरोहित फादर वाल्टर जॉर्ज पिंटो को उनियो दा विटोरिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे बारबासेना-एमजी में "साओ जोस ऑपरेरियो" पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।

नव-नियुक्त धर्माध्यक्ष पिंटो की जीवनी

 फादर वाल्टर जॉर्ज पिंटो का जन्म 12 फरवरी, 1963 को लियोपोल्डिना धर्मप्रांत, के  उबा में हुआ। सेमिनरी में प्रवेश करने से पहले, उन्होंने फ़ाइको यूनिवर्सिटी ऑफ़ विकोसा-एमजी में सन् 1982 से 1986 तक कृषि इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया और सन् 1992 से 1993 तक उसी संस्थान में उन्होंने फाइटोटेक्निया में लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मरियाना-एमजी में मेजर साओ जोस सेमिनरी में 1997 से 2001 तक दर्शनशास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई पूरी की।

 1 जून 2002 को मारियाना महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

महाधर्मप्रांत में उन्होंने निम्नलिखित पद संभाले : वाइसोसा-एमजी नोसा सेन्होरा पल्ली में सहायक पल्ली पुरोहित, पेड्रा साओ सेबस्टीओ अन्ता-एमजी पल्ली के प्रशासक,  मारियाना महाधर्मप्रांत के काथलिक अदालत के जजों के ऑडिटर, व्यवसाय मंत्रालय के पार्षद, पल्लीपुरोहितों के प्रतिनिधि, और धर्मप्रांतीय सलाहकार मंडल के सदस्य।

वर्तमान में वे बारबासेना-एमजी में "साओ जोस ऑपरेरियो" पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं साथ ही धर्मप्रांतीय परिवारों के प्रेरितिक देखभाल के पार्षद हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 January 2019, 16:19